डच नौसेना ने जर्मन जहाज को मुक्त कराया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नीदरलैंड के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि डच नौसेना को सोमवार सुबह एक आपात सूचना प्राप्त हुई कि सोमालिया तट से 500 मील दूर समुद्र में जर्मन व्यापारी जहाज पर लुटेरों ने हमला कर दिया है।
डच नौसेना के अधिकारियों ने पहले जहाज को शांतिपूर्ण तरीके से मुक्त कराने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद नौसेना ने कार्रवाई की और 10 समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जर्मन जहाज के सभी 15 सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications