स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 15 अरब रुपये
इसके तहत स्वास्थ्य सेवा की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने और नौ नए अस्पताल बनाने की योजना है।
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुसार भिवानी, रोहतक, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पानीपत, करनाल, पंचकुला और हिसार के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को उन्नत किया जाएगाा।
हुड्डा ने कहा, "इन अस्पतालों की इमारतों की मरम्मत करने के साथ ही इनमें आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।"
हुड्डा ने कहा कि रेवाड़ी और करनाल के अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा, "कैथल, झज्जर, पलवल और बहादुरगढ़ में नए अस्पताल बनकर तैयार हैं। चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के मद्देनजर मेवात, सोनीपत और करनाल में नए मेडिकल कॉलेज तैयार किए जा रहे हैं।"
स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि पिछले वर्ष सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 28 नए स्वास्थ्य उप केंद्र स्थापित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications