अमेरिका में कोयला खदान में विस्फोट, 25 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिकी खदान सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन के हवाले से कहा कि सोमवार को खदान में हुई दुर्घटना अमेरिका में 25 वर्ष से अधिक समय में हुई एक बड़ी दुर्घटना थी। अमेरिका में वर्ष 1984 में हुई इस तरह की दुर्घटना में 27 लोग मारे गए थे।
एक प्रवक्ता के मुताबिक इस दुर्घटना में 12 खनन कर्मी मारे गए हैं और कई लोग लापता हैं।
कोयला खदान में हुए इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। लापता लोगों के परिजन अपनों के बारे में सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications