रणवीर सेना का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के मुताबिक रणवीर सेना के सदस्य धानजी सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक स्वचालित राइफल, तीन देसी पिस्तौल सहित कई कारतूस बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस को पिछले 10 वर्षो से थी।
वैभव के मुताबिक बघेला थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव में वर्ष 2000 में हुए चार दलितों की हत्या के मामले में यह मुख्य आरोपी था। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications