महाविद्यालय शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतनमान मंजूर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार के फैसले के मुताबिक शिक्षकों को जनवरी 2006 से उच्च शिक्षा आयोग द्वारा स्वीकृत वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित वेतनमान दिया जाएगा। वहीं आयु सीमा में बढोतरी का लाभ सिर्फ टीचिंग स्टाफ को मिलेगा। नान टीचिंग स्टाफ ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु पूर्ववत 62 वर्ष ही रहेगी।
सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि एक जनवरी 2006 से आदेश जारी होने की तिथि के दरम्यान सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को राज्य शासन आवश्यकतानुसार 70 की आयु तक अतिथि विद्वान के तौर पर कार्य करने के लिए आमंत्रित कर सकेगा।
सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उर्जा विभाग से उर्जा के वैकल्पिक साधन विषय को पृथक कर अपरंपरागत उर्जा विभाग के गठन का निर्णय भी राज्य सरकार ने लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications