बिहार में अलर्ट जारी
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि छतीसगढ़ में नक्सली हमले को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
नीलमणि ने कहा कि राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है तथा सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों के पास चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा राज्य की सीमा खासकर नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी का भी निर्देश संबंधित पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला कर दिया जिससे 73 जवान शहीद हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications