औपचारिक रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने मेनन
सुरक्षा मामलों पर केंद्र सरकार के मुख्य सलाहकार के पद के लिए मेनन के नाम की घोषणा 21 जनवरी को ही की गई थी। मेनन ने 23 जनवरी को अपना कार्यभार संभाल लिया था।
सार्वजनिक शिकायत, पेंशन और कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि , "मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने भारतीय विदेश सेवा के 1972 बैच के सेवानिवृत अधिकारी शिवशंकर मेनन की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर अगले आदेश तक के लिए है।"
बयान में यह भी कहा गया है कि इस पद पर रहते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन को राज्य मंत्री का दर्जा हासिल होगा। साठ वर्षीय राजनयिक मेनन ने एम.के.नारायणन का स्थान लिया है।
शिवशंकर मेनन ने ऐतिहासिक भारत-अमेरिका परमाणु करार में अहम भूमिका निभाई थी। मेनन इससे पहले चीन, पाकिस्तान, इजरायल, ऑस्ट्रिया, जापान, श्रीलंका में अपनी सेवा दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications