भाजपा विधायक के घर आग लगाई
विधायक ने संवाददाताओं को बताया कि बहराइच के काजीपुरा स्थित उनके घर के पिछले हिस्से में मंगलवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगी दी।
इस घटना में झ्झुलसे विधायक के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इससे पहले गत फरवरी महीने में अज्ञात लोगों ने उनके घर में आग लगा दी थी। बाद में विधायक को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
जिले के पुलिस अधीक्षक लालजी शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सुरेश्वर सिंह बहराइच जिले की महसी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications