अब साइकिल से संसद आएंगे लोकसभा सदस्य
लोकसभा के महासचिव पी.डी.टी. आचार्य ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले माह कुछ सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मिलकर संसद आने के लिए पर्यावरण अनुकूल वाहन की अपील की थी। इसके बाद मीणा ने साइकिल से आने के लिए इस संबंध में अनुमति के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।
उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस विचार का स्वागत करते हुए लोकसभा सचिवालय को इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा है।
आचार्य ने आईएएनस से कहा, "सांसद इस तरह के वाहन से संसद आ सकते हैं। हमने पहले ही उस स्थान की पहचान कर ली जिसे साइकिल स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।"
जिन सांसदों ने साइकिल से संसद भवन आने की इच्छा जाहिर की है उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य राजीव प्रताप रूडी, बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब और कांग्रेस के संदीप दीक्षित शामिल हैं।
आचार्य ने कहा कि केवल मीणा ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया था। मीणा को इस संबंध में जवाब भेज दिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि हालांकि अभी यह देखना बाकी है कि साइकिल से आने वाले सांसदों को किस तरह का सुरक्षा कार्ड दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications