कार में आग से व्यापारी जिंदा जला
इस व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय अरुण मक्कर के रूप में की गई है। मक्कर का पूर्वी पंजाबी बाग में एक जूते का कारखाना है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मक्कर मुंडका औद्योगिक इलाके में होंडा सिटी कार चला रहे थे, तभी उनके वाहन में आग लग गई।"
उन्होंने बताया कि कार में सीएनजी किट लगी हुई थी और प्राथमिक जांच में किसी तरह की खामी सामने नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications