गोवा सरकार को बचाने के लिए सोनिया से गुहार
कामत ने कहा कि पांच मंत्रियों सहित सात असंतुष्ट विधायकों के समूह ने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपनी मांगें रखी हैं।
राज्य विधानसभा के संभावित विघटन पर चर्चा के लिए मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। बैठक में केवल राज्य की खेल नीति को मंजूरी दी गई। राकांपा के विधायक दल के नेता जोस फिलीप डिसूजा ने कहा कि विधानसभा का विघटन एक अनावश्यक कदम होगा।
डिसूजा ने कहा, "विघटन के बारे में क्यों बात करें? हमारे आलाकमान आज देर रात सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। वे चर्चा करेंगे और एक हल निकालेंगे। हमने अपनी मांगे उनके सामने रख दी हैं।"
असंतुष्टों में राकांपा के अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायक और अन्य दो विधायक शामिल हैं।
मंत्रिमंडल की बैठक के तुरंत बाद मीडिया को चकमा देने वाले कामत ने दोपहर में संवाददाताओं से कहा कि असंतुष्टों ने अपनी मांगें कांग्रेस आलाकमान के सामने रख दी हैं। वे मांगें पूरी करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications