स्वाइन फ्लू को ज्यादा तूल दिया गया : डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक सामली पलीआंबांगचांग ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हां यह सही है कि एच1एन1 वायरस को लेकर ज्यादा हो हल्ला मचाया गया।"
डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने यद्यपि इस बात पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि स्वास्थ्य क्षेत्र की वैश्विक कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस बीमार को ज्यादा तूल दिया।
डब्ल्यूएचओ की एक महिला प्रवक्ता ने बताया, "इस मामले में मनोनीत प्रवक्ता ही बताएंगे।"
स्वाइन फ्लू को लेकर मचाए गए हो-हल्ला को लेकर भारत पहले ही अपनी अप्रसन्नता जाहिर कर चुका है और साथ ही डब्ल्यूएचओ द्वारा अनावश्यक भय पैदा करने की जांच की भी मांग की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में एच1एन1 वायरस के पूरी दुनिया में फैलने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसे महामारी घोषित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications