किसी देश के खिलाफ कोई आक्रामक ढांचा नहीं : पाकिस्तान
गिलानी ने कहा, "हम एक स्थिर वातावरण में सम्मान के साथ शांति की कोशिश करते हैं। मैं इस क्षेत्र के सभी देशों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम शांति चाहने वाले देश हैं। हमारे पास किसी भी देश के खिलाफ कोई आक्रामक ढांचा नहीं है।"
गिलानी पीएएफ द्वारा कराची के दक्षिण में स्कर्दू से लेकर देश भर में आयोजित किए जा रहे 'हाई मार्क-2010' नामक युद्धाभ्यास के प्रथम चरण के दौरान आयोजित किए गए गोलाबारी प्रदर्शन के मौके पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर गिलानी ने कहा, "हमें हालांकि अपनी रक्षात्मक क्षमताओं का परीक्षण करने की जरूरत है।"
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने गिलानी के हवाले से कहा है, "मैं अपने देश के सामने खड़ी बहुमुखी चुनौतियों से अच्छी तरह परिचित हूं। जहां हम चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़े हैं, वहीं हमारे सशस्त्र बलों की उच्चस्तरीय तैयारी ने हमारे राष्ट्रीय संकल्प और आत्मविश्वास को मजबूत किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications