आस्ट्रेलिया ने पाक को वैज्ञानिक उपकरणों की खेप रोकी
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने मंगलवार को लिखा है कि किसी नमूने में किसी खास धातु के सांद्रता निर्धारित करने में इस्तेमाल किए जाने वाले दो परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोफोटोमीटर को रक्षा मंत्री फॉकनर ने पाकिस्तान जाने से रोक दिया है। दोनों उपकरणों की कीमत 115,000 डॉलर है। रक्षा मंत्री फॉकनर का यह कदम उनके इस आशय को जाहिर करता है कि यदि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय जवाबदेही निभाने में सरकार के लिए मददगार होता है, तो वह इस सौदे को रद्दी की टोकरी में डाल सकते हैं।
अखबार ने लिखा है कि इस उपकरण को बनाने वाली कंपनी, सरकार को यह समझा पाने में विफल रही है कि इसका इस्तेमाल मिसाइल और सेंट्रीफ्यूज बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली धातुओं के विश्लेषण में नहीं किया जा सकता।
फॉकनर ने कहा है कि वह अपने विभाग और अन्य एजेंसियों से लिए गए सलाह के आधार पर इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इसमें 'अवांछनीय खतरे' हैं।
अखबार ने फॉकनर के हवाले से लिखा है, "आस्ट्रेलियाई कंपनी पर पड़ने वाले व्यावसायिक प्रभाव के बारे में मुझे पता है और यह निर्णय लेने के दौरान कंपनी से संपर्क किया गया था और उससे कहा गया था कि उसके हितों को पूरी तरह ध्यान में रखा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications