छत्तीसगढ़ नरसंहार पर प्रधानमंत्री ने चिदंबरम से बात की
सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री इस नरसंहार से नाराज थे और उन्होंने गृह मंत्री से ताजा जानकारी मांगी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की शाम को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होगी।
एक सुनियोजित योजना के तहत करीब 700 नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर बमों से और गोलियों से हमला किया था। सुरक्षाकर्मी उस समय जंगल के पहाड़ी इलाके में प्रवेश कर रहे थे, जहां दशकों से नक्सलियों का राज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर दक्षिण में यह नरसंहार हुआ है। दंतेवाड़ा को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का गढ़ माना जाता है। प्रधानमंत्री का कहना है कि नक्सल समस्या आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हो सकती है।
नक्सलियों ने मार्च 2007 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला कर 55 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। उस हमले के बाद से नक्सलियों ने पहली बार इतने बड़े नरसंहार को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications