ब्रिटेन में आम चुनाव 6 मई को (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 59 वर्षीय ब्राउन चुनावों में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के चौथे कार्यकाल के लिए जीत चाहेंगे। कंजरवेटिव पार्टी से इस बार उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है। कंजरवेटिव पार्टी को 13 साल विपक्ष में बैठने के बाद डेविड कैमरून के नेतृत्व में सत्ता में वापसी की उम्मीद है।
ब्रिटिश राजनीति के तीसरे दल लिबरल डेमोक्रेट्स को इन चुनावों में अधिक वोट मिलने की उम्मीद है और यह पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
डाउनिंग स्ट्रीट पर पूरे मंत्रिमंडल के साथ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए ब्राउन ने कहा कि ब्रिटेन की उभरती हुई अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने की लड़ाई उनके प्रचार का मुख्य मुद्दा होगी।
उन्होंने कहा, "वैश्विक मंदी के बाद पिछले 18 महीनों में बड़े और सही फैसले लिए गए और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है। नौकरियां, समृद्धि और बेहतर जीवन स्तर इसके परिणाम हैं।"
सरकारी कर्ज को कम करने के लिए खर्च में कटौती को अपने प्रचार अभियान का मुद्दा बना रही कंजरवेटिव पार्टी पर निशाना साधते हुए ब्राउन ने कहा कि बड़े फैसलों के गलत होने से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित होगा।
टोनी ब्लेयर से वर्ष 2007 में प्रधानमंत्री का पद हासिल करने वाले ब्राउन पहली बार आम चुनाव का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने लोगों से अर्थव्यवस्था में सुधारों को जारी रखने के लिए स्पष्ट बहुमत देने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications