कश्मीर में एस्मा के बावजूद हड़ताल जारी

श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू किए जाने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखा। कर्मचारी छठे वेतन आयोग के मुताबिक बकाया राशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

हड़ताल की वजह से सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों में काम ठप रहा। सरकार की चेतावनी के बावजूद दूसरे दिन मंगलवार को भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे और जिले और प्रभागीय स्तर के सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा।

कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) के फारुक अहमद ट्राली ने पत्रकारों से कहा, "हम सरकार की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और मांग को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

वित्त मंत्री अब्दुल रहीम रथर ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार कर्मचारियों पर एस्मा के द्वारा दबाव बना रही है। इसके तहत उन्हें एक साल के कारावास की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है।"

गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर में 450,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अपनी बकाया राशि के भुगतान छठे वेतन आयोग के अनुसार करने और सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 58 से बढ़ाकर 60 साल करने की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+