शिमला में मार्च में रिकार्ड गर्मी
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने मंगलवार को बताया कि मार्च महीने के दौरान शिमला में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि 23 मार्च को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2004 में 27 मार्च को यह 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह वर्ष 1901 के बाद 2004 में सबसे अधिक गर्म दिन रिकार्ड किया गया था।
सिंह ने बताया ,"मार्च महीने की शुरुआत में यहां का तापमान सामान्य था लेकिन दूसरे सप्ताह के दौरान यहां तापमान बढ़ने लगा। महीने के अंत में यहां का सामान्य तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।"
उन्होंने तापमान में असामान्य वृद्धि के लिए दक्षिण-पश्चिमी हवाओं को जिम्मेदार ठहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications