राज्यसभा में 37 सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले : रिपोर्ट
आंकड़ों के मुताबिक राज्यसभा के 219 सदस्यों द्वारा अपने चुनाव के दौरान राज्य विधानसभा सचिवालयों में जमा किए गए शपथ पत्रों को इक्कठा करने के बाद यह जानकारी सामने आई है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, "219 राज्यसभा सांसदों में से 37 सांसदों के विरुद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं। 12 सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं।"
एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच (एनईडब्ल्यू) ने मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की थी। इसके लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया था जिसमें 1,200 से अधिक गैर सरकारी संगठन शामिल हुए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा में कांग्रेस इस मामले में पहले नंबर पर है। कांग्रेस के सात सांसद अपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है। भाजपा के छह सांसद आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर है। सपा के तीन सांसद आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के लगभग 65 फीसदी सदस्य करोड़पति हैं जबकि इस मामले में दूसरा स्थान भाजपा का है जिसके 53 फीसदी सांसद करोड़पति हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications