पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित जिलों में हाई अलर्ट
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने कहा, "हमने पहले ही नक्सल प्रभावित तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।"
सिंह ने कहा, "हमने सभी पुलिस थानों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शिविरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं जिससे राज्य की सीमा में नक्सली प्रवेश नहीं कर सकें।"
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों ने कम से कम 73 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी। यह हादसा दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार जगह पर हुआ।
सिंह ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications