शोएब-सानिया विवाह : भारत यात्रा करेंगे बर्नी
'अंसार बर्नी ट्रस्ट' द्वारा जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा गया है, "यह मानव गरिमा और महिलाओं के अधिकारों का मुद्दा बन गया है इसलिए उन्होंने भारत जाकर सच्चाई का पता लगाने का फैसला किया है।"
शोएब की पहली पत्नी होने का दावा कर रही आयशा सिद्दीकी की मां द्वारा बर्नी को किए गए एक फोन के बाद इस यात्रा का निर्णय लिया गया है। आयशा की मां ने बर्नी से उनकी बेटी और परिवार को सम्मान और गरिमा के साथ न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।
वक्तव्य में कहा गया है, "यदि आयशा सिद्दिकी सही होती हैं तो 'अंसार बर्नी ट्रस्ट' शोएब से अपने पहले निकाह को स्वीकार करने और आयशा व पाकिस्तान और भारत दोनों राष्ट्रों से माफी मांगने के लिए कहेगा।"
यदि उनका दावा साबित नहीं होता है तो आयशा को माफी मांगना पड़ेगी।
ऑनलाइन समाचार एजेंसी के मुताबिक बर्नी के कार्यालय ने यहां भारतीय उच्चायोग से तात्कालिक आधार पर वीजा देने के लिए कहा है ताकि वह भारत पहुंचकर दोनों पक्षों से मुलाकात कर सकें।
बर्नी पूर्व मानवाधिकार मंत्री रहे हैं। अंसार बर्नी ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक यह ट्रस्ट 1980 में गठित हुआ था और यह "पाकिस्तान में वास्तविक मानवाधिकारों को लागू कराने के लिए काम करने वाला पहला संगठन है"।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications