उच्च शिक्षित महिलाओं में ज्यादा है मद्यपान की समस्या
'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' द्वारा किए गए शोध में 39 वर्ष की आयु की हजारों ब्रिटिश महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया था। पुरुषों में भी शिक्षा और मद्यपान के बीच ऐसा ही संबंध देखा गया था लेकिन वहां यह इतना मजबूत नहीं था।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है, "अधिक शिक्षित महिलाएं ज्यादातर दिनों में मद्यपान करना पसंद करती हैं और उनमें इसके चलते परेशानियां भी देखी जाती हैं।"
अध्ययन में बेहतर-शिक्षित महिलाओं में शराब के सेवन की समस्या ज्यादा देखी गई है।
अध्ययनकर्ता फ्रेंसिस्का बोरगोनोवी और मारिया हर्टा का कहना है कि बेहतर-शिक्षित महिलाएं देर से मां बनना चाहती हैं और वे मातृत्व से दूर रहने के लिए शराब पीती हैं। उनका सामाजिक जीवन अधिक सक्रिय होता है या वे पुरुष-प्रधान माहौल में पीने-पिलाने की संस्कृति के बीच काम करती हैं।
उन्होंने बताया कि अशिक्षित महिलाओं की अपेक्षा कम शिक्षित महिलाओं में ज्यादातर दिनों में मद्यपान करने की प्रवृत्ति 71 प्रतिशत अधिक होती है।
डिग्री-स्तर तक शिक्षा ग्रहण करने वाली महिलाओं में यह प्रवृत्ति 86 प्रतिशत तक होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications