असम में टूट सकता है अगप-भाजपा गठबंधन
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा, "यदि अगप हमसे गठबंधन करना चाहती है तो हम बातचीत के लिए तैयार है वरना हम वर्ष 2011 का विधानसभा चुनाव अपने बूते पर लड़ने के लिए तैयार हैं।"
सोमवार को यहां एक रैली में गडकरी ने कहा, "हमने अपने पार्टी कार्यकताओं से कहा है कि वे अगले वर्ष असम में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें। "
गडकरी ने कहा कि राज्य में पार्टी को सशक्त और जीवंत बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकताओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "असम में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जबकि सरकार कह रही है कि सबकुछ अच्छा है। असम की जनता ऐसी भ्रष्ट सरकार को कभी स्वीकार नहीं करेगी।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में भाजपा और अगप ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अगप ने जहां केवल एक सीट पर जीत दर्ज की थी वहीं भाजपा चार सीट हासिल करने में कामयाब हुई थी।
अगप-भाजपा ने वर्ष 2001 में विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ा था लेकिन यह गठबंधन ने कांग्रेस को पराजित करने में कामयाब नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications