नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला
पिछले कुछ समय में नक्सलियों द्वारा किए गए बड़े हमले इस प्रकार हैं..
6 अप्रैल, 2010 : नक्सलियों ने रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार में सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर 62वीं बटालियन के 72 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी। इसमें राज्य के एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई।
4 अप्रैल, 2010 : उड़ीसा के कोरापुट जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए शक्तिशाली बारूदी विस्फोट में विशेष कार्रवाई बल के लगभग 10 जवानों की मौत हो गई जबकि 16 घायल हो गए।
23 मार्च, 2010 : बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने रेलवे पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया जिससे भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। उसी दिन उड़ीसा में हावड़ा-मुंबई रूट पर हुए विस्फोट से रेल सेवाएं बाधित हुईं।
15 फरवरी, 2010 : पश्चिम बंगाल के सिल्दा में 100 की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस शिविर पर हमला कर वहां आग लगा दी। इस हमले में लगभग 24 लोग मारे गए और नक्सली भारी मात्रा में अपने साथ हथियार ले गए।
8 अक्टूबर, 2009 : महाराष्ट्र में गढचिरौली जिले के लाहेरी पुलिस स्टेशन में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
27 जुलाई, 2009 : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारुदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के छह जवान शहीद हो गए।
12 जुलाई, 2009 : छत्तीसगढ़ के राजनंद गांव जिले में तीन अलग-अलग हमलों में 30 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
23 जून, 2009 : बिहार के लखीसराय जिले में मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद नक्सलियों ने अदालत परिसर से चार लोगों को छुड़ा लिया।
10 जून, 2009 : झारखण्ड के सारांदा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ जवानों सहित नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
22 मई, 2009 : महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले में नक्सलियों ने 16 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
13 अप्रैल, 2009 : उड़ीसा के कोरापुट जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में लगभग 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
22 अप्रैल, 2009 : नक्सलियों ने झारखण्ड में एक पैसेंजर रेलगाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। रेलगाड़ी में करीब 300 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications