दक्षिण कोरिया में 13,000 कारों को वापस लेगी टोयोटा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टोयोटा की दक्षिण कोरियाई इकाई के प्रमुख हिसाओ नाकाबायासी ने एक्सेलेरैटर और फ्लोर मैट्स से संबंधित स्थानीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर कंपनी की सुस्त प्रतिक्रिया के लिए माफी की पेशकश की है।
कंपनी के प्रमुख ने कहा, "इस बात की संभावना काफी कम है कि फ्लोर मैट्स से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। हमने अपनी कारों को वापस लेने और एहतियाती उपाय करने का निर्णय लिया है।"
नाकाबायासी ने वादा किया है कि इस समस्या से प्रभावित 12,984 कारों की मरम्मत 19 अप्रैल तक नि:शुल्क की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में टोयोटा ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर विश्वभर में 80 लाख कारों को वापस लेने का फैसला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications