छत्तीसगढ़ में हमले के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट
प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया कि छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही अधिकारियों को छत्तीसगढ़, झारखण्ड और बिहार की सीमाओं पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करके कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला किया। इसमें 73 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और 24 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications