शेयर बाजारों में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 5.69 अंकों (0.03 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,941.37 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,991.41 के ऊपरी और 17,898.00 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 2.40 अंकों (0.04 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,388.65 के ऊपरी और 5,351.70 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 47.53 अंकों (0.68 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,013.24 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 46.29 अंकों (0.52 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,921.58 पर बंद हुआ।
बीएसई में कोराबार के दौरान रियल्टी, ऊर्जा और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.40 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों 0.72 प्रतिशत और एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन, आईटी और हेल्थकेयर क्षेत्र शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.02 प्रतिशत, आईटी के शेयर मूल्यों में 0.95 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1745 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 1166 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications