दक्षिण कोरिया-भारत का व्यापार हुआ दोगुना
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार कोरियाई सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि जनवरी और फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार 2.58 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 1.31 अरब डॉलर था।
इस अवधि में दक्षिण कोरिया ने भारत को 1.58 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि भारत की तरफ से दक्षिण कोरिया को 99.2 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया। इस तरह दक्षिण कोरियाई व्यापार लाभ 59.7 करोड़ डालर का रहा।
मुक्त व्यापार समझौते के तहत 220 दक्षिण कोरियाई वस्तुओं पर भारत द्वारा लगाए गए सीमा शुल्कों को हटा लिया गया। इन वस्तुओं में मोबाइल फोन और कंप्यूटर हार्डवेयर शामिल हैं। इसी तरह दक्षिण कोरिया ने भारत द्वारा निर्मित 6,824 वस्तुओं से सीमा शुल्क हटा लिया। इन वस्तुओं में तेल, नाफ्था और हेमेटाइट शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications