ब्रिटेन में 6 मई को आम चुनाव
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 59 वर्षीय ब्राउन चुनावों में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के चौथे कार्यकाल के लिए जीत चाहेंगे। यद्यपि कंजरवेटिव पार्टी से इस बार उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है। कंजरवेटिव पार्टी को 13 साल विपक्ष में बैठने के बाद डेविड कैमरून के नेतृत्व में सत्ता में वापसी की उम्मीद है।
ब्रिटिश राजनीति के तीसरे दल लिबरल डेमोक्रेट्स को इन चुनावों में अधिक वोट मिलने की उम्मीद है और यह पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications