पेशावर में यूएन कार्यालय 2 दिनों तक बंद रहेंगे
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता इशरत रिजवी के हवाले से बताया कि सुरक्षा कारणों से संयुक्त राष्ट्र ने यह कदम उठाया है।
रिजवी ने कहा, "हमने ऐहतियातन और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है। हमने अपने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपने घर से ही दो दिनों तक काम करें। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। "
गौरतलब है कि सोमवार को पेशावर के अतिसुरक्षित माने जाने वाले इलाके में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाकर सिलसिलेवार विस्फोट किए गए थे, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए थे और कम से कम 18 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications