बगदाद में कई विस्फोट, 28 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि बगदाद में पांच विस्फोट हुए हैं। पहला विस्फोट सुबह 8.45 बजे के आस-पास चिकोक क्षेत्र में हुआ था।
सूत्र ने बताया कि शूला और शूरता अल-रबिया के पड़ोस में और हीफा में भी विस्फोट हुए। बचाव कार्य जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बगदाद में विदेशी दूतावासों के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती हमले होने के दो दिन बाद ये विस्फोट हुए हैं। आत्मघाती हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications