पानी भरने पर विवाद में एक की जान गई
आलोट थाने के प्रभारी एच. एस. परमार ने आईएएनएस को बताया कि गिट्टी खदान इलाके में सार्वजनिक नल पर पानी भरने को लेकर कामगार राम सिंह का मुनीम रामचंद्र प्रजापति से विवाद हो गया। दोनों पहले पानी भरना चाहते थे। विवाद इतना बढ़ गया कि राम सिंह ने रामचंद्र को गोली मार दी। रामचंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परमार के अनुसार आरोपी राम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया हैं। राम सिंह अपने परिवार के साथ हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications