कलेक्टर की कार से एक घायल
सोनकच्छ क्षेत्र के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के. सी. गोसर ने आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार की सुबह बड़वानी के कलेक्टर एस. पी. राजपूत भोपाल से बड़वानी जा रहे थे, तभी आनेर गांव के पास जैन मुनि के संघ में शामिल एक व्यक्ति उनके वाहन से टकराकर घायल हो गया।
बताया जाता है कि जैन मुनि के संघ में शामिल अन्य लोगों का चालक से विवाद हुआ तो सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। बाद में सोनकच्छ पुलिस ने शिकायत करने पर चालक व सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications