पंचायत ने दिया युगल की हत्या का फरमान (लीड-1)

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बागपत जिले के खेड़का गांव की पंचायत ने परिवार वालों की शिकायत के बाद जमील (30 वर्ष) और उसकी पत्नी के खिलाफ यह फरमान जारी किया।

रविवार को पंचायत के आदेश के बाद से युगल अपनी सुरक्षा के लिए गांव से भाग गया है। कुछ स्थानीय पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "हमने सुना है कि युगल एक ही समुदाय के हैं। वे अपने संबंधों का कड़ा विरोध झेल रहे थे। इसलिए उन्होंने घर से भागने और विवाह करने का फैसला किया।"

उन्होंने बताया कि युगल के गांव वापस लौटने पर उनको पंचायत के सामने लाया गया, जिसने फरमान जारी किया कि यदि वे गांव में रहे तो उनको मार डाला जाएगा।

कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वी.के.अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि जांच की जा रही है। यदि पंचायत ने इस प्रकार का फैसला लिया है तो सख्त कार्रवाई होगी। किसी को कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि युगल को पुलिस की तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+