भारत-अमेरिका वित्तीय, आर्थिक साझेदारी शुरू
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर मुखर्जी ने कहा, "भारत और अमेरिका लोकतंत्र , बाजार अर्थव्यवस्था और बहुलवाद के समान मूल्यों से बंधे हुए हैं। मुझे विश्वास है कि इस साझेदारी से दोनों देशों के लोगों की ऊर्जा और उद्यम को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।"
गेथनर ने कहा, "यह साझेदारी एक रूपरेखा बनाती है जो हमारी आर्थिक साझेदारी के बढ़ते प्रभाव के साथ है।"
गेथनर ने कहा कि साझेदारी से दोनों देशों में अधिक व्यापार, निवेश और रोजगार निर्माण में सुविधा मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications