रूस से वेनेजुएला खरीदेगा 5 अरब डॉलर के हथियार
प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा, "हमारा प्रतिनिधिमंडल अभी वेनेजुएला से लौटा है और कुल खरीद की रकम पांच अरब डॉलर को पार कर सकती है।"
उन्होंने कहा कि इसमें 2.2 अरब डॉलर की वह रकम भी शामिल होगी जो रूस ऋण के रूप में वेनेजुएला को नए हथियारों को खरीदने के लिए उपलब्ध कराएगा।
हथियारों की खरीद पर पिछले सप्ताह सहमति बनी।
वर्ष 2005 से वेनेजुएला ने रूस से 4.4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे हैं। रूस से हथियार खरीदने के मामले में वेनेजुएला लैटिन अमेरिकी देशों में सबसे बड़ा ग्राहक है। उसके इस कदम से पड़ोसी कोलंबिया और अमेरिका चिंतित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications