करजई ने दी तालिबान में शामिल होने की धमकी
वेबासाइट 'चाईना डेली' के मुताबिक करजई ने चुनिंदा सांसदों के साथ हुई बैठक के दौरान यह धमकी दी। इससे एक दिन पहले इस तरह की खबरें आई थी कि वर्ष 2009 के आम चुनाव में हुई धांधली के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ था जिससे एक कूटनीति बहस छिड़ गई थी।
पूर्वी प्रांत नांगरहार का प्रतिनिधित्व करने वाले फारुक मारेनई ने कहा, "करजई ने कहा कि यदि विदेशी दबाव बढ़ता रहा तो मैं तालिबान में शामिल हो सकता हूं।"
मारेनई के मुताबिक करजई इस बात को लेकर काफी निराश दिखाई दिए कि उन कानूनी सुधारों को संसद में अस्वीकार कर दिया गया, जिससे राष्ट्रपति के अधिकारों को और मजबूत बनाया जा सकता था।
दो इन्य सांसदों के अनुसार करजई ने तालिबान में शामिल होने की बात दो बार कही। नाम न बताने की शर्त पर इन सांसदों ने कहा कि करजई ने इस प्रतिक्रिया से अमेरिका के साथ संबंधों के प्रभावित होने संबंधी आशंकाओं को खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications