पुलिस हिरासत में मौत, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस ने सोमवार को अभिराम नायक (45)को जबरन वसूली के आरोप में छलिया नाला गांव से गिफ्तार किया था। थाने में बिजली चले जाने के दौरान वह मृत पाया गया।
उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी ए.के.दास ने बताया,"थाने के अंदर बिजली गुल रहने के दौरान नायक ने फांसी लगा ली।"
उन्होंने बताया,"इस घटना के बाद उसे नजदीक के अस्पाताल लेजाया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।"
दास ने बताया कि घटना के बाद क्रुद्ध भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। भीड़ इसके लिए पुलिस को दोषी ठहरा रही थी इसे देखते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications