आग लगने से 2 भारतीय सहित 8 मरे
पिछले एक सप्ताह के दौरान नेपाल में आग की घटनाओं में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार काठमांडू घाटी में ललितपुर शहर के इमादोल में लकड़ी की फैक्टरी में लगी आग में बिहार राज्य के चंपारण निवासी 25 वर्षीय अजय शर्मा और मोतीहारी निवासी 15 वर्षीय अमीस कुमार शर्मा की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी।
पुलिस के मुताबिक फैक्टरी में आग लगने के बाद जब दोनों फैक्टरी में मोबाइल फोन निकालने गए उसी समय आग की चपेट में आ गए। अग्निशमनकर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पिछले एक सप्ताह के दौरान कई जिलों में आग की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
उधर, दक्षिणी नेपाल के कपिलवस्तु जिले में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आग में 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications