वीडियो में दिखा अमेरिकी सेना का बर्बर चेहरा
इस वीडियो को 'वाइकिलीक्स डॉट ओआरजी' पर जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अमेरिकी सेना के जवान आम नागरिकों एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं और इनमें से कुछ नागरिक तो बिल्कुल निहत्थे दिख रहे हैं।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस बात की भी आशंका है कि अमेरिकी सेना की इसी बर्बर कार्रवाई में समाचार एजेंसी रॉयटर्स के फोटोग्राफर नमीर नूर-इल्दीन (22) और उनके वाहन चालक सईद चमाग (40) भी मारे गए थे। इस गोलीबारी में दो बच्चे भी घायल हुए थे।
अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने भी इस वीडियो फुटेज को वास्तविक करार दिया है। वीडियो जारी करने वाली वेबसाइट का कहना है कि यह वीडियो एक अपाचे हेलीकॉप्टर से शूट किया गया है। यह गोलीबारी न्यू बगदाद जिले में 12 जुलाई, 2007 को हुई थी।
'वाइकिलीक्स' के प्रवक्ता जूलियन असांजे ने कहा, "एक कोने में मौजूद में लोगों पर गोलीबारी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications