महिला आरक्षण: माकपा ने कहा राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाए सरकार
सरकार के इस मसले पर एक बार और चर्चा करने के फैसले पर माकपा सांसद बृंदा करात ने कहा कि सरकार को राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए।
सरकार ने यह नहीं बताया कि तीन सप्ताह के अवकाश के बाद 15 अप्रैल को शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे हिस्से से पहले अगली बैठक कब बुलाई जाएगी।
करात ने आईएएनएस से कहा कि विधेयक को ठंडे बस्ते में डालने के लिए सर्वदलीय बैठक को बहाना नहीं बनाना चाहिए।
लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले विधेयक का समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनतांत्रिक पार्टी तथा जनता दल (युनाइटेड) का एक धड़ा विरोध कर रहा है।
विधेयक का विरोध कर रही पार्टियां अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़े वर्गो के लिए भी आरक्षण चाहती हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल तृणमूल कांग्रेस के भी आरक्षण के भीतर आरक्षण की मांग के समर्थन में उतरने से विधेयक के भविष्य को लेकर संशय पैदा हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications