पंचायत ने दिया युगल की हत्या का फरमान
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बागपत जिले के खेड़का गांव की पंचायत ने परिवार वालों की शिकायत के बाद जमील (30 वर्ष) और उसकी पत्नी के खिलाफ यह फरमान जारी किया।
रविवार को पंचायत के आदेश के बाद से युगल अपनी सुरक्षा के लिए गांव से भाग गया है। कुछ स्थानीय पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।
पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "हमने सुना है कि युगल एक ही समुदाय के हैं। वे अपने संबंधों का कड़ा विरोध झेल रहे थे। इसलिए उन्होंने घर से भागने और विवाह करने का फैसला किया।"
उन्होंने बताया कि युगल के गांव वापस लौटने पर उनको पंचायत के सामने लाया गया, जिसने फरमान जारी किया कि यदि वे गांव में रहे तो उनको मार डाला जाएगा।
कुमार ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications