बेहतर रिश्ते के लिए निजता का रखें ख्याल

'चाइल्ड डेवल्पमेंट' पत्रिका में प्रकाशित हुए एक नए अध्ययन के मुताबिक मिसोरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने आठ से 20 वर्ष की आयु के भाई-बहनों के बीच दो मुख्य प्रकार के संघर्ष देखे।

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर निकोल कैम्पियोन-बार के मुताबिक, "पहले संघर्ष में भौतिक व भावनात्मक व्यक्तिगत क्षेत्र से संबंधित मुद्दे होते हैं। इनमें बिना पूछे एक-दूसरे की चीजें ले लेना और जब बड़े भाई-बहन अपने दोस्तों से घिरे हों तो उनके इर्द-गिर्द रहकर उन्हें परेशान करना शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "जब इस तरह के मुद्दे होते हैं तो भाई-बहन एक-दूसरे पर कम भरोसा करते हैं और वे बातचीत भी कम करते हैं। दूसरा संघर्ष बराबरी से संबंधित होता है। इसमें जिम्मेदारियां उठाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इनका आपसी संबंध अच्छे या बुरे होने पर असर नहीं होता है।"

छोटे व बड़े भाई-बहनों के बीच निजी क्षेत्र से संबंधित संघर्ष होते हैं। बड़े भाई या बहन इस तरह के झगड़े बहुत जल्दी करते हैं। इससे पता चलता है कि बड़े भाई-बहन अपने निजी क्षेत्र से संबंधित मुद्दों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं और इससे संकेत मिलता है कि वे अपने परिवार से अलग हो रहे हैं।

निकोल ने कहा, "अभिभावकों को निजता, निजी क्षेत्र और निजी चीजों का सम्मान करने के लिए नियम बनाने और उन्हें लागू करने की जरूरत है। यद्यपि जब भाई-बहन के बीच झगड़ा होता है तो उनके बीच सुलह कराने की जरूरत है। शुरुआती अध्ययनों से स्पष्ट हुआ है कि अभिभावकों की इस सब से दूर रहने की प्रवृत्ति स्थितियों को बुरा बना देती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+