बिहार: 183 अधिकारियों का तबादला

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार स्थानांतरित हुए अधिकारियों में 30 अधिकारियों को विभिन्न विभागों की सेवा सौंपी गई है जबकि 55 अधिकारियों को ग्रामीण विकास अभिकरण में भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात सरकार ने 1000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इनमें 93 अनुमंडल पदाधिकारी तथा 534 प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सरकार को सोमवार तक अधिकारियों के तबादले कर लेने के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications