उत्तराखण्ड में स्वच्छ गंगा अभियान शुरू
ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गंगा को उसके उदगम से लेकर अंतिम छोर तक स्वच्छ करने के संकल्प के साथ रविवार को यहां 'स्पर्श गंगा' अभियान की शुरुआत की। id="toptextpromo">निशंक
ने इस अभियान के लिए फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता विवेक ओबेराय को ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की भी घोषणा की। निशंक ने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के साथ ही योग गुरु रामदेव से भी इस अभियान में समर्थन मांगा। दोनों हस्तियां यहां गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित समारोह में उपस्थित थीं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>निशंक
ने ईसाई पुजारी, फादर डोमिनिक के साथ ही स्वामी अग्निवेश को भी इस अभियान में आमंत्रित किया। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उपस्थित थे।











Click it and Unblock the Notifications