सुरक्षा गार्ड ने आतंकी को मार गिराया

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर जोन) फारूक अहमद ने आईएएनएस को बताया, "आतंकियों ने कांग्रेस के पुलवामा जिला अध्यक्ष, अब्दुल गनी डार के रोहामा गांव में स्थित घर पर रविवार की देर शाम हमला कर दिया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "डार के सुरक्षा रक्षक ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। माना जा रहा है कि अन्य आतंकी भागने के पहले घायल हो चुके हैं।" अहमद ने कहा, "सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जीवित बचे आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।" अहमद ने कहा कि डार हमले में बेदाग बच गए हैं। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications