पाकिस्तान में आतंकवादियों ने स्कूल उड़ाया, टैंकर फूंके
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बैजई में लड़कियों के सरकारी प्राथमिक स्कूल को उड़ा दिया गया है जबकि मोहमंद जिले के लांडी कोटाल में खड़े तेल के सात खाली टैंकरों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
आतंकवादी मोहमंद जिले में अब तक स्कूलों की 40 इमारतें नष्ट कर चुके हैं।
महिला शिक्षा के विरोधी पाकिस्तानी तालिबान ने पिछले दो साल में देश के सैकड़ों स्कूलों को नष्ट किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications