मलेशिया जाने वाले भारतीय श्रमिकों के लिए दिशा निर्देश जारी
ये दिशानिर्देश ऐसे समय में जारी किए गए हैं, जब सरकर को जानकारी मिली है कि बड़ी संख्या में भारतीय श्रमिक, कुछ बेईमान भारतीय और मलेशियाई एजेंटों के जरिए अवैध तरीके से मलेशिया जा रहे हैं।
सरकार के अनुसार इस तरह भारतीय श्रमिक मलेशिया में अपने नियोक्ताओं द्वारा शोषण के शिकार बन जाते हैं और मलेशिया में बिना काम के अक्सर भटकते रहते हैं।
कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने मलेशिया में वैध रूप में रोजगार पाने के इच्छुक भारतीय श्रमिकों के लिए दिशा निर्देश तैयार किए हैं। मलेशिया में वैध रूप से रोजागार के इच्छुक भारतीय श्रमिकों को चाहिए कि वे मलेशिया के कानूनों और वहां काम करने के हालात से अपने को सुपरिचित करा लें।
ये दिशा निर्देश उच्चायोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मलेशिया में वैध रूप से नौकरी करने की योजना बना रहे भारतीय श्रमिकों को मलेशिया पहुंचने पर निम्न उपाय करने चाहिए।
1़ आवास परमिट या पहचान पत्र और श्रम कार्ड तत्काल बनवाएं।
2़ अपने पासपोर्ट को सुरक्षित रखें और अपने यात्रा दस्तावेज (यानी पासपोर्ट) और भारत में हस्ताक्षरित रोजगार अनुबंध अपने पास रखें।
3़ अपने पासपोर्ट की कम से कम एक प्रति सदा अपने साथ रखें।
4़ मलेशिया में अपने प्रवास के दौरान वे किसी अन्य अनुबंध या किसी सादे कागज पर हस्ताक्षर न करें।
5़ पासपोर्ट या रोजगार अनुबंध की प्रति खो जाने की सूरत में उन्हें भारतीय उच्चायोग को तत्काल इस बारे में सूचित करना चाहिए।
6़ उन्हें मलेशिया में कामकाज के हालात से अपने को परिचित करा लेना चाहिए।
7़ उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि मलेशिया के कानून के अनुसार मलेशिया में श्रमिकों द्वारा हड़ताल अवैध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications