वांछित नक्सली गिरफ्तार
सोनभद्र, 5 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक झारखण्ड सीमा पर जिले के कोन थाना क्षेत्र के जाचीकला जंगल में रविवार रात करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली राम सजीवन उर्फ गुरु जी (50) को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गुरु जी के खिलाफ नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जिलों के विभिन्न थानों में 28 आपराधिक मामले दर्ज थे। राज्य सरकार ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली नौगढ़ क्षेत्र का सब जोनल कमांडर था। नौगढ़ चंदौली जिले में आता है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बाद गुरु जी के कब्जे से एक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications