'सानिया-शोएब विवाह द्विपक्षीय संबंधों के लिए उम्मीद'

टोरंटो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के प्रस्तावित विवाह पर भले विवादों का साया पड़ गया हो लेकिन मिस पाकिस्तान आयशा गिलानी का मानना है कि यह विवाह भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों के लिए 'उम्मीद की रोशनी' है।

आयशा ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "सानिया भाभी और शोएब की जोड़ी बेहतरीन है। दोनों खेल की दुनिया से हैं और इसीलिए एक-दूसरे के साथ फबते हैं। मैं नहीं मानती कि दोनों की संस्कृति अलग है क्योंकि शोएब के परिवार से जुड़े कुछ लोग आज भी भारत में हैं।"

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की लड़की आयशा सिद्दीकी ओर से शोएब की पहली पत्नी होने के दावे के बाद सानिया-शोएब विवाह विवादों से घिर गया है। आयशा ने शोएब के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करवा दिया है।

इस विवाद से बेपरवाह मिस पाकिस्तान दोनों की शादी को भारत-पाकिस्तान रिश्तों के लिए भी अहम मानती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि दोनों की शादी भारत और पाकिस्तान के संबंधों को पूरी दुनिया के सामने जाहिर करने की एक सुंदर मिसाल हो सकती है। यह सही है कि दोनों अपने मुल्क की नुमाइंदगी नहीं करते लेकिन लोग भारत और पाकिस्तान के संबंधों में इन दोनों को शांति और उम्मीद की रोशनी के रूप में जरूर देख सकते हैं।"

शादी के बाद सानिया और शोएब के दुबई में रहने के इरादे पर आयशा कहती हैं, "मैं चाहूंगी कि सानिया कराची में रहे और शोएब के लिए अपने देश में रहना ठीक रहेगा। वैसे भी शादी के बाद दुल्हन को अपने पति के घर रहना होता है और कराची शोएब का घर है।"

सानिया-शोएब के विवाह को लेकर भारत में कुछ संगठनों की ओर से विरोध किए जाने को भी यह पाकिस्तानी सुंदरी बेवजह मानती है। उनका कहना है कि सानिया ने कभी नहीं कहा कि वह शादी के बाद भारत के लिए नहीं खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+